ग्रामीणों ने वित्तीय साक्षरता का लिया प्रशिक्षण
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 22 Dec 2025 6:53 PM
वित्तीय साक्षरता सामुदायिक मेले का आयोजन
फारबिसगंज. प्रखंड के किरकिचिया पंचायत के वार्ड संख्या 09 में सोमवार को लर्निंग लिंक फाउंडेशन व आइआइएफएल समस्ता माइक्रो फाइनेंस के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता सामुदायिक मेला का आयोजन किया गया. इस मौके पर मौजूद वार्ड सदस्य परमानंद मंडल व जीविका की सीएम कविता देवी व लर्निंग लिंक फाउंडेशन व आइआइएफएल समस्ता माइक्रो फाइनेंस के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर दिवसीय वित्तीय साक्षरता सामुदायिक मेला का उद्घाटन किया. आयोजित मेला में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया. जिसने पूर्व में ही लर्निंग लिंक फाउंडेशन के माध्यम से वित्तीय साक्षरता की ट्रेनिंग प्राप्त की थी. आयोजित वित्तीय साक्षरता सामुदायिक मेला में आये ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, कन्या उत्थान योजना, अटल पेंशन, योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के संदर्भ में न केवल विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी. बल्कि उक्त योजनाओं के तहत आवेदन भी किया. इस मौजूद यूको, बैंक, एसबीआइ, पीएनबी बैंक सहित विभिन्न बैंक के सीएसपी संचालकों द्वारा ऑन द स्पॉट लोगों का बैंक का खाता भी खोला गया व सेवा भी प्रदान की गयी. इस मेले के सफलता पूर्वक आयोजन में परियोजना के पदाधिकारियों में मुख्य रूप से महेश कुमार, मो आरिफ, जूनियर अधिकारी सुरेश कुमार, चंदन कुमार सहित अन्य सक्रिय होकर लगे रहे. जबकि मेला में बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










