32 कार्टन बियर सहित वाहन जब्त
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 16 Mar 2026 8:34 PM
तस्कर हुआ फरार
नरपतगंज. नरपतगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार रात्रि पंचगाछिया एनएच पर चार चक्का वाहन सहित 32 कार्टन बियर को जब्त कर लिया. जबकि इस कार्रवाई में चालक व तस्कर भागने में सफल रहा. जानकारी अनुसार चार चक्का वाहन संख्या बी 50 एक्स 5756 पर अलग-अलग ब्रांड का 32 कार्टून बियर लेकर चालक व तस्कर जो बंगाल से सुपौल की ओर जा रहा था. इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर नरपतगंज थाना पुलिस ने पंचगछिया के समीप एनएच पर चार चक्का वाहन को रोकने की कोशिश की. जहां चालक पुलिस को देखकर चार चक्का वाहन को एनएच पर खड़ा कर भागने में सफल रहा. जब पुलिस ने चार चक्का का तलाशी लिया तो उसके अंदर से 32 कार्टून बीयर बरामद होने पर वाहन को जब्त कर थाना लाया गया. जहां प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई किया जा रहा है. मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि 32 कार्टून बियर व चार चक्का जब्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










