स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 11 Jan 2026 8:52 PM

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

विज्ञापन

कुर्साकांटा. शनिवार को गश्ती के दौरान कुर्साकांटा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति स्मैक की डिलीवरी देने सौरगांव के रास्ते ताराबाड़ी थाना क्षेत्र आ रहा है. सूचना की जानकारी थानाध्यक्ष, सीओ आलोक कुमार सहित वरीय पदाधिकारी को देते हुए कविलाशा चौक के समीप वाहन जांच लगाया गया. इसी बीच एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति सौरगांव तरफ से आ रहा था. वाहन जांच कर रहे पुलिस बल को देखते ही बाइक सवार भागने का प्रयास किया. जिसे पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार बाइक सवार फारबिसगंज थाना क्षेत्र के तिरस्कुंड समौल वार्ड संख्या 08 निवासी विशाल कुमार पिता मनोज दास व कुआड़ी थाना क्षेत्र के डाढ़ापीपर वार्ड संख्या 14 निवासी पंकज कुमार ततमा पिता धर्मनाथ ततमा की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान पंकज कुमार ततमा के पैकेट से 05.20 ग्राम स्मैक बरामद हुआ. थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन