दो संदिग्ध व्यक्तियों को भेजा एसडीओ न्यायालय
Updated at : 21 Mar 2026 8:45 PM (IST)
विज्ञापन

दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 128 बीएनएसएस के तहत अंकित किया मामला
विज्ञापन
पलासी. पलासी थाना पुलिस ने शुक्रवार को संदिग्ध स्थिति में दो व्यक्तियों को गड़हरा-महेंद्रपुर के बीच से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्तियों में इंदर लाल मांझी व अक्षय कुमार झा दोनों चिल्हनियां गांव, थाना टेढ़ागाछ, जिला किशनगंज निवासी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में गिरफ्तार उक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 128 बीएनएसएस के तहत मामला अंकित कर शनिवार को एसडीओ न्यायालय में अररिया भेज दिया गया है.
———–मारपीट में महिला सहित तीन घायल
पलासी. प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बीते 24 घंटे के दौरान आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित तीन व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में कबैया गांव की असमीना खातुन, पिपरा विजवार गांव के मो ममनून व चहटपुर गांव की मीरा देवी शामिल हैं. जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी पलासी लाया गया. मौके पर मौजूद चिकित्सक चंदन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल खतरे से बाहर बताया है.——–
सड़क दुघर्टना में पांच जख्मी
पलासी. प्रखंड क्षेत्र में बीते 24 घंटे के दौरान सड़क दुर्घटना में महिला सहित पांच व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में मोहनियां के बासित अली, फरसा डांगी गांव की बीबी मरियम, अशरफ अली, नकटाखुर्द गांव की कविता देवी व बबलू कुमार शामिल हैं. सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पलासी लाया गया. मौके पर मौजूद चिकित्सक चंदन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल खतरे से बाहर बताया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




