सात ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 15 Apr 2026 8:13 PM

विज्ञापन

दोनों भेजा न्यायिक हिरासत में

विज्ञापन

फारबिसगंज. फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गहन छापेमारी अभियान चला कर स्मैक बरामद करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों तस्करों में रामचंद्र यादव पिता मालिकचंद यादव घिवाह वार्ड संख्या 02 थाना फारबिसगंज निवासी व शिव कुमार यादव पिता सुरेश यादव घिवाह वार्ड संख्या 04 थाना फारबिसगंज निवासी है. बताया जाता है कि 07 ग्राम स्मैक व 23 हजार रुपये नगद व डिजिटल तराजू बरामद करते दो आरोपी को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

तीन वारंटियों को पकड़ा

फारबिसगंज. फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार वारंटी में बिमल कामत पिता भोला कामत सुल्तान पोखर वार्ड संख्या 02 फारबिसगंज, संतोष मालाकार पिता अशोक मालाकार वार्ड संख्या 05 फारबिसगंज व सूर्यानंद ऋषिदेव पिता चुलहाय ऋषिदेव साकिन कटहारा फारबिसगंज निवासी बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि तीनों गिरफ्तार वारंटी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन