पूर्व मंत्री यमुना राम को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Updated at : 02 Apr 2026 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मंत्री यमुना राम को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

वक्ताओं ने पूर्व मंत्री की जीवनी पर डाला प्रकाश

विज्ञापन

फारबिसगंज. बिहार सरकार के पूर्व राज्यमंत्री यमुना प्रसाद राम का सातवीं पुण्यतिथि प्रखंड के रामपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित उनके आवास पर गुरुवार को समारोहपूर्वक मनायी गयी. पूर्व मंत्री यमुना प्रसाद राम की पुण्यतिथि के मौके पर उनके परिवार के लोगों के अलावा फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास व बड़ी संख्या में मौजूद गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी जीवनी व उनके द्वारा किये गये विकास कार्यों पर प्रकाश डाला. इस मौके पर ललिता देवी, पुत्र सुरेंद्र कुमार राम, विजय कुमार राम व मनोज कुमार राम, पुत्री कुमारी माला, सुनीता देवी, विधायक मनोज विश्वास, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा, समाजसेवी वाहिद अंसारी, शंकर प्रसाद साह,अबु मोहम्मद अंसारी, मुमताज अंसारी राज सहित अन्य ने अपने संबोधन में कहा कि स्व यमुना प्रसाद राम ने सारा जीवन समाज के लिए न्योछावर कर दिया. क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अपने को प्रयासरत रहते थे. वक्ताओं ने पूर्व मंत्री के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व राज्य मंत्री का जन्म 06 जुलाई 1943 को हुआ था. जबकि उनका निधन 02 अप्रैल 2019 को हुआ. उन्होंने 1970 में राजनीति में प्रवेश किया. जिसके बाद वे फारबिसगंज नगर परिषद के दो बार वार्ड सदस्य रहे. पूर्णिया जिला मजदूर यूनियन के महामंत्री रहे. वे 1986 से 1988 व 2000 से 2002 तक राज्य मंत्री रह चुके थे. वे 1980 से 1990 तक 2000 से 2005 तक रानीगंज के विधायक रहे. 1992 से 2000 तक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे. 1977- 78 में इंदिरा गांधी के गिरफ्तारी के विरोध में जेल की यात्रा भी की. 1986 से 1988 तक विंदेश्वरी दुबे मुख्यमंत्री के कार्यकाल में राज्य मंत्री सहाय व पुनर्वास विभाग व 2000 से 2002 तक बिहार सरकार में राज्य मंत्री परिवहन, राज्यमंत्री लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण रहे. जबकि 1984 से 1985 में खादी बोर्ड के सदस्य रहे. मौके पर रंभा देवी, बेबी कुमारी, बॉबी कुमारी, आर्यन राज, सृष्टि, टिमटिम, नैंशी, दीवान राज, महेंद्र प्रसाद राम,जगदीश राम, उपेंद्र राम, गंगा प्रसाद बहरदार, निर्मल कुमार,अमित कुमार,आकाश कुमार, अरविंद विश्वास, इम्तियाज शेख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन