मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं धनेश्वरी टपरा टोला के आदिवासी, पहुंचे प्रखंड मुख्यालय

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 23 Sep 2025 11:13 PM

विज्ञापन

ग्रामीण राशन कार्ड, पेंशन व आवास योजना से हैं वंचित

विज्ञापन

200 आदिवासियों ने बीडीओ को कहा-आज भी 15 किलोमीटर पैदल यात्रा कर पहुंचते हैं भरगामा ब्लॉक

भरगामा. आजादी के सात दशक बीतने के बाद भी भरगामा प्रखंड के धनेश्वरी टपरा टोला के लोग सड़क, शिक्षा व बुनियादी सुविधा से वंचित हैं. करीब 200 आदिवासियों ने एकजुट होकर अपने बुनियादी अधिकार की मांग को लेकर भरगामा प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर बीडीओ शशिभूषण सुमन को मांग पत्र सौंपा. इनका कहना है कि दशकों से यहां कि आबादी सरकारी योजनाओं व सुविधाओं से वंचित हैं. सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत जरूरतें पूरी नहीं हो पायी हैं. मजबूरी में लोग आज भी पैदल ही 15 किलोमीटर दूर भरगामा प्रखंड मुख्यालय तक का सफर तय करते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड व सड़क निर्माण जैसी योजनाओं का लाभ उन्हें आज तक नहीं मिला. वहीं बारिश के दिनों में यह इलाका पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो जाता है. इससे बच्चों व बीमार लोगों को अस्पताल ले जाना बेहद कठिन हो जाता है. मौके पर मौजूद भाकपा के प्रखंड सचिव अशोक श्रीवास्तव, देवकी देवी, भूदेव उरांव, मंगल सोरेन, संतोष मुर्मू, हंजो मुर्मू ,बाबूलाल बैसरा, मनोज किस्कू, दिनेश सोरेन, विजय मुर्मू ,संजय हेंब्रम ,लखन हेंब्रम ,सुनीता मुर्मू , शैली सोरेन, सरिता सोरेन ,बबीता टुडू, पूजा बास्की, बसंती बेसरा, कुसुम हेंब्रम, अनीता मुर्मू, मालती कुमारी व अन्य ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र ही हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो प्रखंड कार्यालय का घेराव करेंगे व उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. लोगों ने प्रशासन से तुरंत सर्वे कराकर योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की. बताया कि 15 किलोमीटर पैदल चलकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचना पड़ता है. सड़क व पुलिया नहीं होने से गांव पूरी तरह से अलग-थलग हो जाता है. ग्रामीण राशन कार्ड, पेंशन व आवास योजना से वंचित हैं.

कोट

मामले की जानकारी मिली है. जल्द ही सर्वे कराकर जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा. सड़क व पुलिया निर्माण का प्रस्ताव भी भेजा जायेगा.

शशिभूषण सुमन, बीडीओ, भरगामा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन