सड़क निर्माण संबंधी परियोजना को समय पर पूरा कराना सरकार की प्राथमिकता : मंत्री

Updated at : 06 Apr 2026 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण संबंधी परियोजना को समय पर पूरा कराना सरकार की प्राथमिकता : मंत्री

मंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा

विज्ञापन

विभागीय योजनाओं की समीक्षा के क्रम में पथ निर्माण मंत्री ने अधिकारियों को दिये कई निर्देश अररिया. जिले में सड़क व संरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बार फिर अपनी प्राथमिकता स्पष्ट की है. हाल ही में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में बिहार सरकार के पथ निर्माण व उद्योग विभाग के मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में जिले में पथ निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं की गहन समीक्षा से यह पूरी तरह स्पष्ट है कि जिले में सड़क निर्माण संबंधी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को सरकार निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के प्रति संवेदनशील है. बैठक में विभाग के मंत्री ने अररिया पथ प्रमंडल के तहत क्रियान्वित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति व प्रगति की गहन समीक्षा की. बैठक में एनएचएआई, बीआरपीएनएनएल व बीआरपीएनएनएल द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. पथ निर्माण मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण संबंधी सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करायें. निर्माण के दौरान इसकी गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाये. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जिले में संचालित तमाम निर्माण परियोजनाओं की सतत निगरानी व अनुश्रवण के लिये एक प्रभावी तंत्र विकसित किया जाये. ताकि इसमें होने वाली किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का तुरंत पता लगाकर इस पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. उन्होंने कहा कि दूर-दराज इलाके तक के लोगों को बेहतर व सुरक्षित यातायात की सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है. समीक्षा के दौरान पचकोड़ी चौक से रामपुर मदनपुर (पलासी) तक जाने वाली सड़क के निर्माण को लेकर अधिग्रहण व चौड़ीकरण, भेभड़ा चौक से टेढ़ागछ मार्ग के विकास व चांदनी चौक से गोढ़ी चौक सड़क के आसपास सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों की विस्तृत रूप-रेखा तैयार करते इस से जुड़ा प्रस्ताव विभाग को जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश सरकार के पथ निर्माण विभाग के मंत्र श्री जायसवाल ने संबंधित अधिकारियों को दिया. सड़क निर्माण संबंधी परियोजना के लिये भूमि अधिग्रहण सहित अन्य अड़चनों को अविलंब दूर करने के लिये उन्होंने जरूरी निर्देश अधिकारियों को दिये. बैठक में स्थानीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने स्थानीय स्तर पर पथ निर्माण संबंधी कार्यों में तेजी लाने के लिये अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये. बैठक में नरपतगंज विधायक देवयंती देवी, रानीगंज विधायक अविनाश मंगलम, जोकीहाट विधायक मो मुर्शीद आलम, फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास सहित अन्य ने संबंधित अपने क्षेत्रों में सड़क निर्माण की प्राथमिकता, इससे जुड़ी समस्याएं व नये योजनाओं की जरूरतों से भी मंत्री को अवगत कराया. मंत्री ने संबंधित सभी मामलों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया. पथ निर्माण विभाग के मंत्री ने कहा कि जनहित व क्षेत्रीय विकास के लिये राज्य सरकार आधारभूत संरचना की मजबूती पर विशेष जोर दे रही है. अपने यात्रा के क्रम में पथ निर्माण मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने नरपतगंज के घूरना क्षेत्र में जयनगर से घूरना नरपतगंज के रास्ते करीब 35.77 किलोमीटर लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया. ताकि क्षेत्र में आवागमन व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिल सके.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन