एसएसबी व सिकटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 20 लाख से अधिक कीमत की इमारती लकड़ी जब्त

Updated at : 10 Mar 2026 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
एसएसबी व सिकटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 20 लाख से अधिक कीमत की इमारती लकड़ी जब्त

एसएसबी 52वीं बटालियन की सिकटी कंपनी व सिकटी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए विशेष गश्ती अभियान संचालित करते हुए सोमवार की सुबह 20 लाख से अधिक मूल्य की इमारती लकड़ी जब्त किया है.

विज्ञापन

सिकटी. एसएसबी 52वीं बटालियन की सिकटी कंपनी व सिकटी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए विशेष गश्ती अभियान संचालित करते हुए सोमवार की सुबह 20 लाख से अधिक मूल्य की इमारती लकड़ी जब्त किया है. सागवान की यह लकड़ी अवैध रूप से भंडारित किया गया था. अभियान के क्रम में 85 टुकड़ी इमारती लकड़ी जब्त किया गया है. जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जाती है. जानकारी अनुसार, विशेष गश्ती अभियान के दौरान सिकटी थाना को जानकारी मिली कि अवैध तरीके से नेपाल से लायी गयी कीमती इमारती लकड़ी को इंडो-नेपाल सीमा के समीप डंप किया गया है. रात्रि के समय अवैध तरीके से इसे भारतीय क्षेत्र में खपाये जाने की योजना थी. गुप्त सूचना पर सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह व सिकटी एसएसबी कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट अंकित जांगरा की संयुक्त टीम उक्त स्थल पर पहुंची. सभी लकड़ी को तत्काल जब्त कर लिया गया. अधिकारियों की मानें तो इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गयी है. यह कार्रवाई इंडो-नेपाल सीमा के स्तंभ संख्या 161 से लगभग 350 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में की गयी है. इस दौरान कुल 85 नग इमारती लकड़ी के टुकड़े जब्त किये गये हैं. जब्त इमारती लकड़ी अग्रेतर कार्रवाई के लिये थाना सिकटी के सुपुर्द कर दिया गया है. मामले में भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला करने की पहल की जा रही है. इधर, सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी व अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिये नियमित रूप से गश्त व संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है. सूत्रों की मानें तो तस्कर कीमती इमारती लकड़ियों को विभिन्न साइज में काटकर सीमा पर डंप करते हैं. फिर रात में अंधेरे का फायदा उठाकर भारतीय क्षेत्र में इसे खपाते हैं. सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध कटान व तस्करी को रोकने के लिये यह अभियान चलाया गया. इस तरह के संयुक्त अभियानों के कारण तस्करों में हड़कंप मच गया है. वहीं सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गयी है. इस अभियान में एसएसबी के आरक्षी मुकेश सिंह सकरवार, राकेश कुमार, अरुण सिंह मनहास व सिकटी थाना की ओर से एसआई उज्ज्वल कुमार सिंह, एसआई सौरव कुमार, बीएचजी बबीता कुमारी व जुहिता कुमारी शामिल थी.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन