16 मवेशियों के साथ तीन तस्कर व तीन चालक गिरफ्तार

Published at :20 Feb 2025 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
16 मवेशियों के साथ तीन तस्कर व तीन चालक गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

-18- प्रतिनिधि, अररिया नगर थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए अररिया-पूर्णिया मार्ग स्थित जहांगीर बस्ती के समीप से तीन पिकअप वैन में तस्करी कर ले जाये जा रहे 16 मवेशियों को जब्त किया है. इसके साथ ही पुलिस ने छह लोगों को भी गिरफ्तार किया है. नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के जहांगीर बस्ती के पास से मवेशी लदे तीन पिकअप वैन गुजर रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तीनों पिकअप वैन को रुकवाकर जब तलाशी ली तो तीनों वाहन रजिस्ट्रेशन संख्या क्रमश: बीआर 06 जीजी 1542 पर 04 भैंस, दूसरे पिकअप वाहन संख्या बीआर 11जीइ 9147 पर 06 भैंस व तीसरे पिकअप वाहन बीआर 07जीबी 6015 पर 06 भैंस 16 मवेशी लोड पाये गये. गिरफ्तार आरोपित से जब्त मवेशियों की डिलीवरी की जानकारी ली जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों में मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट थाना अंतर्गत मोहम्मदपुर सुरा वार्ड संख्या 11 निवासी तस्कर प्रमोद राय (45) पिता रामवृक्ष राय व मुजफ्फरपुर जिला के बोचहां थाना अंतर्गत बसौली बाबू राम निवासी चालक सूरज कुमार (21) पिता अरूण राय, दूसरे वाहन पर मधुबनी जिला के लोकहा थाना अंतर्गत पिपराही वार्ड संख्या 10 निवासी तस्कर मो अलीनट (37) पिता रोहित नट व मधुबनी जिला के खुटौना थाना अंतर्गत बाधा कुसमार वार्ड संख्या 08 निवासी चालक अब्दुल कादिर (47) वर्ष पिता मो सिकंदर आलम सहित तीसरे वाहन से मधुबनी जिला के खुटौना थाना अंतर्गत खुटौना वार्ड संख्या 04 निवासी तस्कर मो मुमताज नट (35) पिता मो जमील नट व मधुबनी जिला के खजौली थाना अंतर्गत सुक्की डीह टोला वार्ड संख्या 11 निवासी चालक मो सद्दाम (34) पिता मो ताजीर बताया गया है. पुलिस के द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से मवेशी संबंधित कागजात की मांग की गयी तो तस्करों ने कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया. नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित पर पशु क्रूरता एक्ट की प्राथमिकी कांड संख्या 58/25 दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन