सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Published at :20 Feb 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

पढ़ाई के साथ पोषण भी जरूरी

विज्ञापन

12-प्रतिनिधि,कुर्साकांटा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभा भवन में गुरुवार को पढ़ाई के साथ पोषण भी के तहत आंगनबाड़ी सेविका का द्वितीय पाली का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. जानकारी देते प्रशिक्षक के रूप में मौजूद महिला पर्यवेक्षिका सत्यम कंचन, निभा भारती व जयंती विश्वास ने बताया कि प्रशिक्षण में सेविका को पढ़ाई के साथ पोषण को लेकर नवचेतना पाठ्यक्रम जिसमें प्रारंभिक बाल्यावस्था उत्तेजना हेतु तैयार किया गया है. जो राष्ट्रीय रूप रेखा, प्रारंभिक शिक्षा की निरंतरता के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मार्गदर्शिका के अनुरूप है. इसका उद्देश्य बच्चों की सही परवरिश व प्रारंभिक शिक्षा के लिए अवसर प्रदान करना व देखभाल करने वालों के तीन कार्यों प्यार, बातचीत, खेल व सकारात्मक मार्गदर्शन के आधार पर समग्र रूप से विकसित करने में मदद करना है. प्रशिक्षकों ने बताया कि पढ़ाई के साथ पोषण भी के तहत बच्चों को पौष्टिक तत्व उपलब्ध कराने, केंद्र को सुचारू रूप से संचालित करने, बच्चों की उपस्थिति नामांकन के अनुरूप करने, पोषाहार का वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने सहित अन्य आवश्यक गतिविधि जिसका संचालन केंद्रों पर किया जाता है का सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया गया है. मौके पर सेविका उर्मिला देवी, रिंकू कुमारी, शबनम आरा, शहनाज बेगम, लवली कुमारी, चंडी कुमारी, द्रौपदी देवी, मानती झा, रमिता देवी, नीतू कुमारी, बबीता कुमारी, अस्मिता भारती, काजल कुमारी, सरस्वती कुमारी, नूतन देवी, आशा रानी, बिमला देवी, आराधना देवी, किरण देवी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन