जिले में एलपीजी सिलिंडर की कमी नहीं
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 21 Mar 2026 7:48 PM
अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
अररिया. जिले में घरेलू गैस सिलिंडर प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. शनिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जिला आपूर्ति पदाधिकारी व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने यह जानकारी दी. जिले में गैस सिलिंडर की उपलब्धता व आपूर्ति संबंधी मामलों की अद्यतन जानकारी आम जिलेवासियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अधिकारियों ने कहा कि जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. वर्तमान में मांग के मुकाबले गैस सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. जिले में 55 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं. इसके माध्यम से उपभोक्ताओं को सामान्य रूप से गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है. फिलहाल जिले में 16,179 गैस सिलिंडर उपलब्ध है. जबकि पेंडिंग बुकिंग की संख्या 14,669 है. इस प्रकार गैस की आपूर्ति मांग से अधिक बनी हुई है. जिले में घरेलू व व्यावसायिक दोनों प्रकार के सिलिंडरों की किसी तरह की कोई कमी नहीं होने की बात कही. जिला जन संपर्क पदाधिकारी चंद्रशेखर यादव ने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडर की कमी संबंधी किसी तरह की अफवाह फैलाने वाले व इसकी कालाबाजारी करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है. शहरी क्षेत्रों में गैस बुकिंग की समय-सीमा 25 दिन व ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन निर्धारित की गयी है. एलपीजी सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति बहाल रखने के लिये जिला नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या 06453-222309 पर संचालित है. नियंत्रण कक्ष के माध्यम से अब तक कुल 72 शिकायतें प्राप्त हुईं हैं. इसमें से 52 का निष्पादन हो चुका है. शेष 20 शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित एजेंसी के एरिया मैनेजर को अग्रसारित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










