ePaper

मवि लहना रामपुर में हजारों की चोरी

Updated at : 17 Dec 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
मवि लहना रामपुर में हजारों की चोरी

चोरी के विरोध में छात्रों ने किया हंगामा

विज्ञापन

अररिया. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पंचायत के मवि लहना रामपुर में हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली. घटना बुधवार की रात की है. इसकी सूचना मिलते ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं में आक्रोश भड़क उठा. बच्चों ने थर्ड सेमेस्टर परीक्षा का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया. स्कूल परिसर में नाइट गार्ड की मांग की. जानकारी अनुसार विद्यालय के रसोइया मो फिरोज आलम ने प्रधानाध्यापक मो शाकिर रेजा को सूचना दी कि स्कूल परिसर में स्टेज, नल, मोटर पाइप, बिजली वायरिंग, पंखों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. साथ ही भवन के ताला तोड़ने का प्रयास भी किया गया. प्रधानाध्यापक मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. छात्रों का कहना है कि इससे पहले भी विद्यालय में तीन बार चोरी हो चुकी है. जिसमें एक मोटर, आठ पंखे, 10 टेबल, लाइट, आठ नल पाइप, बिजली वायरिंग व चापाकल जैसी सामग्रियां चोरी हो गयी. बार-बार चोरी होने से उनकी पढ़ाई-लिखाई प्रभावित हो रही है. सुरक्षा के अभाव में स्कूल की संपत्ति असुरक्षित है, जिससे बच्चों में डर का माहौल है. हंगामे के दौरान छात्रों ने परीक्षा के बहिष्कार की धमकी दी. घटना की सूचना मिलते ही पंचायत मुखिया प्रतिनिधि राजेश सिंह व प्रधानाध्यापक मो शाकिर रेजा ने आक्रोशित छात्रों को समझा-बुझाकर शांत किया व परीक्षा देने के लिए राजी कराया. इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शिक्षकों से घटना की विस्तृत जानकारी ली. प्रधानाध्यापक ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानाध्यापक के द्वारा आवेदन मिला है. मामले की जांच कि जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन