मोबाइल दुकान से हजारों की चोरी

Published at :20 Feb 2025 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल दुकान से हजारों की चोरी

चोरी का फुटेज कैमरे में हुआ कैद

विज्ञापन

-9-प्रतिनिधि, नरपतगंज नरपतगंज मुख्यालय स्थित हाट के एक मोबाइल दुकान से सीलिंग काटकर हजारों रुपये मूल्य के मोबाइल सहित अन्य सामग्री की चोरी कर ली. हालांकि यह चोरी की घटना का वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. जबकि वीडियो फुटेज में देखा जा रहा है कि एक चोर आराम से दुकान का सीलिंग काट कर अंदर घुसकर मोबाइल की चोरी कर रहा है. इसी दौरान गाना बजा कर दुकान के अंदर डांस भी कर रहा है. यह सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. हालांकि घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने नरपतगंज थाना में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगायी है. आवेदन में नरपतगंज के राजगंज निवासी मो नोमान ने बताया कि मेरे दुकान में अज्ञात चोरों के द्वारा दुकान के अंदर घुसकर मोबाइल सहित हजारों मूल्य का सामान चोरी घटना को अंजाम दिया है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन