अंचल निरीक्षक ने की लंबित कांडों की समीक्षा

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 16 May 2025 8:58 PM

विज्ञापन

समय सीमा के भीतर करें लंबित कांडों का निरीक्षण

विज्ञापन

:-7- प्रतिनिधि, अररिया एसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर लंबित कांडों के निष्पादन में शीघ्रता लाने के उद्देश्य से अंचल पुलिस निरीक्षक ने शुक्रवार को नगर व बैरगाछी थाना पहुंचकर थाना में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर बारी-बारी से सभी कांडों की समीक्षा की. जहां कांडों की समीक्षा के दौरान अंचल पुलिस निरीक्षक के द्वारा मौजूद अनुसंधानकर्ताओं को कांडों मे तेजी लाने के उद्देश्य से कई निर्देश भी दिये. ताकि तय समय सीमा के भीतर लंबित कांडों का निष्पादन ससमय संभव हो सके व संबंधित आरोपित को सजा मिल सके. वहीं कांड की समीक्षा के दौरान सर्किल इंस्पेक्टर द्वारा वारंट, गिरफ्तारी सहित भूमि विवाद मामलों व गुंडा परेड की जानकारी लेते हुए इन कार्यों में भी तेजी लाने का निर्देश थानाध्यक्ष व मौजूद पुलिस अधिकारी को दिए. इस दौरान कांडों के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा भी कांडों के निष्पादन के दौरान होने वाली विभिन्न समस्याओं को अंचल पुलिस निरीक्षक के समक्ष रखते हुए उनसे उचित दिशा निर्देश प्राप्त किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन