चोर काे पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 02 Apr 2026 6:30 PM

विज्ञापन

चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग जाता था पंजाब, दिल्ली

विज्ञापन

जोकीहाट. जोकीहाट थाना क्षेत्र के जहानपुर गांव में पिछले डेढ़ महीने पहले 12 फरवरी की रात आधा दर्जन घरों का ताला तोड़कर चोरी की घटना में शामिल शातिर चोर नौशाद, पिता असरफ, घर दहीभात हटगांव, वार्ड संख्या 02, थाना टेढ़ागाछ, जिला किशनगंज को पलासी पुलिस व डीआईयू टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर बुधवार की रात पलासी थाना के डुमरिया गांव से दबोच लिया. जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि जहानपुर गांव में अर्जुन ठाकुर, भालचंद्र ठाकुर, त्रिलोक नाथ झा, मोसोमात गीता देवी, सेवानिवृत शिक्षक नवकांत झा के घर सहित दुर्गा मंदिर में चोरी की घटना में नौशाद शामिल था. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित ने स्वीकार किया है कि जहानपुर गांव में चोरी की घटना में वह अन्य साथियों के साथ शामिल था. चोरी की घटना में उनके साथ सिकटी थाना क्षेत्र के गदहकाट के हलीम व पलासी के मरीचगांव का इजाबुल भी शामिल था. उन्होंने बताया कि घटना का मुख्य आरोपित हलीम है, जो चोरी की घटना में अपना चार पहिया वाहन लाया था. नौशाद से पुलिस ने चोरी की दो जोड़ी पायल, दुर्गा मंदिर से चोरी दान पेटी, मुकुट आदि बरामद किया है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन