हारे का सहारा-श्याम बाबा हमारा...
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 21 Dec 2025 6:27 PM
श्री श्याम वार्षिक महोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
फारबिसगंज. श्री श्याम परिवार व श्री श्याम महिला परिवार द्वारा रविवार को बड़े ही श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ निशान शोभा यात्रा निकाली गयी. निशान शोभायात्रा में आगे-आगे श्रीश्याम बाबा का फूलों से सजा भव्य दरबार लगाया गया था. श्री सिद्ध सागर भवन से बाजे-गाजे के साथ निकली गयी भव्य निशान शोभा यात्रा शहर के दीनदयाल चौक, एसके रोड छुआपट्टी, राजेंद्र चौक, लक्ष्मी नारायण पथ, स्टेशन चौक, सदर रोड़, पोस्ट ऑफिस चौक सहित शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः सिद्ध सगार भवन के परिसर में पहुंचा. भक्तों द्वारा लगाये जा रहे जयकारा खाटू नरेश की जय, हारे का सहारा-श्याम बाबा हमारा आदि गगनभेदी जयकारों व किये जा रहे भजनों की अमृत वर्षा से जहां माहौल भक्तिमय बना रहा. वहीं निशान शोभायात्रा के दौरान प्रस्तुत की गयी झांकी भी आकर्षण का केंद्र बनी रही. निशान शोभा यात्रा में श्याम परिवार के अध्यक्ष श्यामसुंदर माहेश्वरी, दिनेश भूपाल, योगेश भूपाल, राजेश पांडिया, आदर्श गोयल, अजातशत्रु अग्रवाल, पवन शर्मा, ई आयुष अग्रवाल, पप्पू लड्ढा, पवन लड्डा, पिंटू राजगढिया, अभिषेक लोहिया, मोतीलाल शर्मा, हर्ष बैद, विजय लखोटिया, नगर पार्षद उमाशंकर उर्फ बुलबुल यादव, मनोज कुमार सिंह, रॉकी कुमार उर्फ नंदन ठाकुर, आलोक अग्रवाल, शुभम फिटकरीवाला, चांद शर्मा, दिलीप गौतम, मंयक अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, शशि गोयल, शिव फिटकरीवाला, राजेश अग्रवाल, अमर कामत, मनोज मल्लिक, विद्यासागर अग्रवाल, ऋतिक फोगला, विक्रम अग्रवाल, हरीश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं-पुरुष व बच्चे शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










