नशेड़ी पिता ने नौ माह की बच्ची को मारपीट कर किया लहू-लूहान

बच्ची का चल रहा इलाज
अररिया. शहर के भगत टोला में पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद को लेकर नशेड़ी पति ने अपने नौ माह की मासूम बच्ची को मारपीट कर लहू लूहान कर दिया. इसके बाद परिजनों के द्वारा मासूम बच्ची को सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक की देख रेख में मासूम बच्ची का इलाज किया जा रहा है. वहीं मासूम बच्ची शहर के भगत टोला निवासी भास्कर कुमार मिश्रा की नौ महीने की बच्ची शांभवी कुमारी बतायी जा रही हैं. वहीं बच्ची की मां भी चोटिल बतायी जा रही है. ———- धान रोपने के दौरान महिला को विषैले सर्प ने डसा अररिया. सदर प्रखंड क्षेत्र के चरारनी वार्ड संख्या 11 में धान रोपने के दौरान एक महिला को विषैला सर्प ने डस लिया, इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक की देख रेख में महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं महिला चरारनी वार्ड संख्या 11 निवासी परमानंद सिंह की पत्नी तेतरी देवी बतायी जा रही हैं. ——————– मवेशी घर में आग लगने से महिला झुलसी, इलाज जारी अररिया. सदर प्रखंड क्षेत्र के फरासूत वार्ड संख्या 05 में मवेशी घर में आग लगने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक की देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल महिला फरासूत वार्ड संख्या 5 निवासी फारूक की पत्नी खुरेशा बतायी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




