शिष्टमंडल ने डीआरएम का किया स्वागत
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 16 Apr 2026 6:26 PM
विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा
फारबिसगंज. एनएफ रेलवे कटिहार के डीआरएम किरेंद्र नरह के फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर विभिन्न एसोसिएशन व संस्था का शिष्टमंडल ने डीआरएम का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें मांग पत्र सौंपा. इस क्रम में डीआरयूसीसी सदस्य सह इंडो नेपाल ऑर्गनाइजेशन ऑफ रेल यूजर्स विनोद सरावगी फारबिसगंज सिविल सोसाइटी के संरक्षक आजाद शत्रु अग्रवाल, बिहार जूट डीलर्स एसोसिएशन के सदस्य मांगीलाल गोलछा, फारबिसगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव राकेश रोशन,दैनिक रेल यात्री संघ के सदस्य चंदन भगत ने डीआरएम को शॉल ओढ़ा उनका स्वागत किया. इस मौके पर एसोसिएशन ने डीआरएम को सौंपे गये ज्ञापन में मांग किया है कि जोगबनी-चितपुर कोलकाता एक्सप्रेस को प्रतिदिन किया जाय, जोगबनी में पिट लाइन निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराया जाय, कटिहार जोगबनी रेल खंड पर डेमू ट्रेन के स्थान पर मेमू ट्रेन चलाया जाय, अररिया-गलगलिया रेल खंड पर जोगबनी से सिलीगुड़ी के लिए दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन का परिचालन कराया जाय, कटिहार जोगबनी रेल खंड पर एक जोड़ी ट्रेन व चलायी जाये जिसका समय कटिहार से प्रातः 09 बजे व जोगबनी से 12 बजे हो. कटिहार से वाया फारबिसगंज-अमृसर के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन 05735/05736 को नियमित करते हुए त्रिसप्ताहिक किया जाये सहित अन्य कई महत्वपूर्ण मांगे शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










