मुख्यमंत्री को समस्याओं से कराया अवगत

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :29 Apr 2026 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को समस्याओं से कराया अवगत

कई समस्याओं से कराया अवगत

विज्ञापन

फारबिसगंज. फारबिसगंज के पूर्व विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी. क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण मांगें उनके समक्ष रखीं. इस दौरान उन्होंने फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र की लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा कराने के लिए एक विस्तृत मांग पत्र भी सौंपा. पूर्व विधायक ने बताया कि उनके मांग पत्र में फारबिसगंज हवाई अड्डे को चालू करने की प्रमुख मांग शामिल हैं. इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र के सदर रोड से ली अकादमी हाई रोड पंचमुखी हनुमान मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण व नाला निर्माण, सुभाष चौक से कोठीहाट सड़क मार्ग, फारबिसगंज कुर्साकांटा डोमरा बांध सड़क व फारबिसगंज-खवासपुर सड़क मार्ग को स्टेट हाइवे का दर्जा देने आदि का का प्रस्ताव भी रखा गया है. ताकि क्षेत्र में आवागमन और विकास को गति मिल सके. उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष यह भी मांग रखी कि फारबिसगंज को जिला का दर्जा दिया जाये, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत हो और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन