जात-पात की राजनीति कर देशवासियों के बीच नफरत फैलाना एनडीए का मुख्य उद्देश्य : राहुल

arariya election news 2025
arariya election news 2025 गौरवशाली रहा है बिहार का अतीत, इंडिया गठबंधन की सरकार बनी, तो बिहार का भविष्य भी होगा गौरवशाली arariya election news 2025पंकज झा, अररिया कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को आजाद एकेडमी अररिया परिसर में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते बिहार की बदहाली के लिये एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बिहार में बेरोजगारी, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली पर सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि हरियाणा, मुंबई, कर्नाटक, केरल सहित देश के अन्य राज्यों में बिहार के युवा मजदूरी करते मिलते हैं. देश में बड़े पुल, सड़क के निर्माण में बिहारी युवा आसानी से मेहतन करते मिल जाते हैं. यहां तक की दुबई की रौनक में भी बिहारी मजदूरों का योगदान होता है. दूसरे राज्य के लोग कहते हैं कि बिहार के लोग मजदूरी करते हैं. क्या बिहार के युवाओं का भविष्य सिर्फ परदेश में मेहनत मजदूरी तक ही सीमित है. बिहार के ऐतिहासिक गौरव की याद दिलाते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार का नालंद विश्वविद्यालय कभी देश, विदेश के लोगों के लिये अध्ययन व ज्ञान प्राप्ति का मुख्य केंद्र हुआ करता था. अमेरिका, रूस, जर्मनी, जापान, चीन जैसे देश से लोग यहां अध्ययन करने के लिये आते थे. विदेशों से अभी भी बड़ी संख्या में लोग बिहार आते हैं. टूरिस्ट बनकर यहां के गौरवशाली अतीत को लेकर अपनी जिज्ञासा को शांत करने, बिहार का एक गौरवशाली अतीत रहा है यही बिहार का भविष्य भी है. देश में फिर मां-बेटे की सरकार आयेगी. लोगों को यह भरोसा दिलाते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह सरकार किसी जाति, धर्म की सरकार नहीं होगी. यह सरकार देश के दलित, गरीब, मजदूर, असहाय की सरकार होगी. सभी के हितों की रक्षा इस सरकार का उद्देश्य होगा. हमारी सरकार का मुख्य फोकस स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना होगा. विश्व स्तरीय सरकारी स्कूल, कॉलेज व यूनिवर्सिटी बिहार में स्थापित किये जायेंगे. जहां लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सहजता पूर्वक उपलब्ध हो सकेगा. राहुल गांधी ने एनडीए गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इनका उद्देश्य देश वासियों के बीच नफरत के बीज बोना है. जात-पात की राजनीति करके देशवासियों के बीच नफरत फैलाना इसका मुख्य उद्देश्य है. आम आदमी का शोषण कर अदानी व अंबानी को फायदा पहुंचाना उनका प्रमुख लक्ष्य है. इस मौके पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव, अररिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार आबिदुर्रहमान, जोकीहाट से राजद उम्मीदवार प्रत्याशी शाहनवाज आलम, फारबिसगंज से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज विश्वास, राजद जिलाध्यक्ष मंडल अविनाश आनंद, कांग्रेस मासूम रेजा, मासूम अंजार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.42,43,44
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




