थाना में एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 21 Dec 2025 6:36 PM

विज्ञापन

एसपी ने अधिकारियों को दिये कई निर्देश

विज्ञापन

नरपतगंज. नरपतगंज थाना में रविवार को एसपी अंजनी कुमार ने जनता दरबार का आयोजन किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित आमलोगों की शिकायतों व समस्याओं को सुना. शिकायत के निस्तारण के लिए कई निर्देश दिये. अधिकतर आवेदन भूमि विवाद से संबंधित सामने आये. जिनमें वर्षों से लंबित मामलों व निचले स्तर पर कार्रवाई न होने की शिकायतें शामिल थी. एसपी ने संबंधित अधिकारियों को समन्वय बनाकर निष्पक्ष समाधान की दिशा में पहल करने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि नरपतगंज क्षेत्र में अधिकतर मामले भू विवाद के शामिल हैं. अंचल कार्यालय में भी हर शनिवार को जनता दरबार में लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. जिस पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी. एसपी ने कहा कि जनता दरबार केवल सुनवाई का मंच नहीं बल्कि समाधान की प्रक्रिया है. प्राप्त हर आवेदन पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही. थाना में देर शाम तक एसपी ने लोगों की शिकायत सुनी व अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये. वहीं पुलिस पदाधिकारी को फर्जी केवाला व दस्तावेज करने वाले को थाना में पनाह नहीं देने व चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिये. वहीं थानाध्यक्ष को कांडों की समीक्षा कर समय सीमा पर निष्पादन करने के निर्देश दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन