68 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो टोटो व एक बाइक जब्त

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 18 Apr 2026 6:39 PM

विज्ञापन

जोकीहाट थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात छापेमारी के दौरान पथराबाड़ी पंचायत के कटरबाड़ी गांव के समीप 68 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

जोकीहाट. जोकीहाट थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात छापेमारी के दौरान पथराबाड़ी पंचायत के कटरबाड़ी गांव के समीप 68 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान महेंद्र मंडल, पिता डोमन मंडल, साकिन ठेंगापुर, थाना जोकीहाट, जिला अररिया के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके से 68 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. वहीं कार्रवाई के दौरान दो टोटो व एक बाइक भी जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में शनिवार को अररिया भेज दिया गया. इस संबंध में जोकीहाट थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि शराब तस्करी के विरुद्ध क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन