270 किलो यूरिया व 320 किलो धान के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Published at :17 Feb 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
270 किलो यूरिया व 320 किलो धान के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

गश्ती कर रही टीम ने की कार्रवाई

विज्ञापन

-13- प्रतिनिधि, सिकटी

एसएसबी की 52वीं वाहिनी की सिकटी कंपनी द्वारा तस्करी के माध्यम से नेपाल भेजे जा रहे धान व यूरिया को जब्त कर लिया और खाद्यान्न तस्करी मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. एसएसबी 52वीं वाहिनी सी कंपनी सिकटी के एएसआइ अशोक ठाकुर ने बताया कि गश्ती के क्रम में 270 केजी यूरिया व 320 केजी धान को जब्त किया गया. जब्त किये गये धान व यूरिया को चार बाइक के माध्यम से नेपाल भेजा जा रहा था. यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा के स्तंभ संख्या 160/1 के समीप की गयी. गिरफ्तार तस्कर में मो अकरम आलम पिता मो तसमुद्दीन वार्ड संख्या पांच, नूर मोहम्मद पिता तुसीअली, सदरे आलम पिता मुद्दीन वार्ड संख्या दस सिकटी थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है.

—————————-

हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार

परवाहा. रानीगंज थाना में हत्या को लेकर दर्ज कांड संख्या 340/23 में रानीगंज पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर हत्याकांड में शिवनगर वार्ड संख्या 13 निवासी अप्राथमिकी अभियुक्त अनिकेत कुमार पिता वरुण ठाकुर को सोमवार के अहले सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु ने बताया की मृतक घटना की रात अनिकेत कुमार के साथ थे. रुपये को लेकर उनका हत्या हुआ है. मृतक के पास करीब 85 से 87 हजार रुपये थे. वह रुपये गायब हो गए थे. गिरफ्तार अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजने की बात थानाध्यक्ष ने कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन