27 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 15 Mar 2026 6:46 PM
विज्ञापन
वाहन जांच के दौरान किया गिरफ्तार
विज्ञापन
नरपतगंज. फुलकाहा पुलिस ने रविवार को वाहन जांच के दौरान फुलकाहा-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग स्थित नया टोला के समीप 27 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि फुलकाहा नया टोला वार्ड संख्या 05 के समीप वाहन जांच की जा रही थी. इसी दौरान बाइक संख्या बीआर 38 एन 8166 पर सवार तस्कर मानिकपुर वार्ड संख्या 12 निवासी संजीव कुमार पिता दिलीप यादव को 27 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










