श्याम भक्त मंडल ने जदयू जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

बधाई देते हुए भविष्य में और तरक्की की कामना की
फारबिसगंज. श्री श्याम भक्त मंडल के द्वारा रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर जदयू के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा का भव्य स्वागत किया गया. इस मौके पर श्री श्याम भक्त मंडल ने जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा को माला पहना कर व बुके भेंट स्वागत व अभिनंदन किया. इस मौके पर समिति के संरक्षक जय कुमार अग्रवाल व अभिषेक दुबे ने बताया कि पवन मिश्रा अच्छे संगठन कर्ता हैं व श्याम भक्त मंडल के लिए यह गौरव की बात है कि समिति के सचिव आज जनता दल यू अररिया के जिला अध्यक्ष बनाये गए हैं. वहीं समिति के अध्यक्ष विवेक शिखवाल व कोषाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव ने बधाई देते हुए भविष्य में और तरक्की की कामना की. इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा ने श्याम बाबा को नमन करते हुए समिति के सभी साथी का आभार प्रगट किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण साह, अमित फोगला, अमित अग्रवाल, गुड्डू झा, सरिता शिखवाल, धनेश्वरी देवी सहित अन्य उपस्थित थे.
………..सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग
कुर्साकांटा. प्रखंड मुख्यालय मुख्य चौक से प्रखंड कार्यालय जाने वाली सड़क पर अतिक्रमण के कारण राहगीरों को आये दिन जहां जाम का सामना करना पड़ता है. वहीं प्रखंड कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कुर्साकांटा थाना समेत अन्य कार्यालय जाने में वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. सड़क के दोनों किनारे पर दुकानदारों का अतिक्रमण के कारण सड़कें जहां संकरी हो गई है. सबसे अधिक परेशानी तो पीएचसी से बीमार मरीजों को लेकर जब एंबुलेंस निकलती है तो एंबुलेंस का भी निकलना परेशानी का सबब बन जाता है. सड़क का अतिक्रमण के साथ जर्जर सड़क जिसमें आए दिन जाम के समय दो पहिया, चार पहिया वाहन समेत पैदल चलने वाले को भी इंतजार करना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रखंड कार्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क होने के कारण सड़क का जीर्णोद्धार के साथ अतिक्रमण करने की मांग जिला पदाधिकारी से की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




