आज कुआड़ी से निकलेगी श्रीराम शोभायात्रा
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 04 Apr 2026 6:00 PM
झांकी के साथ अघोर नृत्य रहेगा आकर्षण का केंद्र
कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुआड़ी स्थित ओंकारेश्वर शिव मंदिर स्थित हनुमान मंदिर से रविवार को भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली जायेगी. इसकी जानकारी देते हुए आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रीराम शोभायात्रा निर्धारित रूट से ही निकलेगी. श्रीराम शोभायात्रा हनुमान मंदिर परिसर से निकल कर कुआड़ी बाजार, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, हटिया रोड से मुख्य मार्ग से कठफर मोड़ तक जायेगी. जहां से कठफर के रास्ते मुख्य मार्ग से कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी. शोभायात्रा को लेकर कुआड़ी बाजार में आयोजक समिति ने भगवा पताका लगाया गया है. इसके साथ ही श्रीराम शोभा यात्रा में प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण व हनुमान जी की झांकी के साथ अघोर नृत्य भी आकर्षण केंद्र रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










