भूमि विवाद में मारपीट, सात लोग घायल

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 16 Mar 2026 8:27 PM

विज्ञापन

थाना में दर्ज कराया मामला

विज्ञापन

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के तामगंज पंचायत के वार्ड संख्या आठ बीबीगंज गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गये. घटना के बाद लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया. जहां इलाज करने के बाद चिकित्सक द्वारा दो लोगों को रेफर कर दिया गया. घायल में एक पक्ष के रिंकू देवी पति भरत लाल यादव, भारत लाल यादव, अरुण यादव व दूसरे पक्ष के सुबोध यादव पिता सीताराम यादव, विकास यादव पिता सीताराम यादव, प्रमोद कुमार व रूबी देवी पति कुमोद यादव बताया जा रहा है. मालूम हो कि दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गया जिसमें देखते ही देखते दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए. एक पक्ष के रिंकू देवी पति भारत लाल यादव के द्वारा पड़ोस के ही सीताराम यादव, सुबोध यादव सहित 10 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया है. जिसमें बताया गया कि हम अपना भूमि का मापी के बाद बाथरूम का निर्माण कार्य करा रहे थे. इसी बीच सभी लोगों के द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया. वहीं दूसरे पक्ष के रूबी देवी पति कुमार यादव के द्वारा भारत लाल यादव, अरुण यादव सहित आठ लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन