होटल से सात घरेलू सिलिंडर जब्त

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 02 Apr 2026 8:16 PM

विज्ञापन

होटल मालिक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

अररिया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने डीएम के निर्देश पर मुख्यालय में गैस सिलिंडर भंडारण को लेकर छापेमारी अभियान चलाया. जिसमें चांदनी चौक रोड स्थित सिटी बिरयानी होटल से सात घरेलू रसोई गैस का भंडारण पाया गया. उक्त 07 रसोई गैस सिलिंडर को जब्त करते हुए नगर थाना में स्वलिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी शशि प्रिया ने बताया कि चांदनी चौक रोड स्थित सिटी बिरयानी होटल में छापेमारी अभियान चलाकर 07 घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में शामिल 04 इंडेन व 03 भारत गैस कंपनी के सिलेंडर अवैध भंडारण में पाये गये. सभी गैस सिलेंडर को जब्त कर नगर थाना को आवेदन देकर होटल मालिक उत्तरप्रदेश के रामपुर अंतर्गत धरियाल गांव निवासी मो आलिम पिता मो युसूफ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी शशिप्रिया ने बताया कि जब्त किये गये 04 इंडेन गैस सिलेंडर को स्टार इंडेन सर्विस, अररिया व 03 सिलेंडर भारत गैस अंतर्गत रिशू भारत गैस, अररिया को जिम्मेनामा पर सुरक्षित रखने के लिए दिया गया है. इधर नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. प्राथमिकी दर्ज कांड संख्या 175/26 में विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इस छापेमारी अभियान में मुख्यालय डीएसपी मनोज कुमार सिंह, नगर थाना से पुअनि पूनम कुमारी, पुअनि शिवम कुमार सिंह, पुअनि ललित कुमार सिंह सहित अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन