वाटर चिलर का एसडीओ ने किया उद्घाटन

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 15 Apr 2026 8:59 PM

विज्ञापन

अब पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा

विज्ञापन

फारबिसगंज. लायंस क्लब फारबिसगंज के द्वारा अनुमंडल कार्यालय में वाटर चिलर लगाया गया है. वाटर चिलर लगाने के बाद उक्त परिसर में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य व विशिष्ट अतिथि एसडीओ अभय कुमार, लायंस क्लब के डॉ अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर वाटर चिलर का उद्घाटन करते हुए लोगो के सेवा लिए समर्पित किया. बताया जाता है कि लायंस क्लब के द्वारा अब तक ये सातवां वाटर चिलर शहर के लोगों के सेवा लिए समर्पित किया जा चुका है. मौके पर अरुण कुमार सिंह, पीयूष अग्रवाल, लक्ष्मण शर्मा, अमित कुमार शर्मा, डॉ संजीव कुमार यादव, सीए दीपक अग्रवाल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश चंद्र वर्मा, गोपाल प्रसाद,अनिल कुमार सिन्हा, विश्वजीत प्रसाद,तरुण कुमार सिंहा,संजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन