बालू लोडेड ट्रैक्टर को किया जब्त
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 21 Mar 2026 8:41 PM
पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
जोकीहाट. महलगांव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बकरा नदी में बलुआ सरकारी घाट पुलिया के समीप एक ट्रैक्टर द्वारा अवैध रूप से बालू का खनन कर ढुलाई की जा रही है. सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस टीम ने ट्रैक्टर चालक से चालान की मांग की. लेकिन वह वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. इस पर पुलिस ने बिना परमिट बालू खनन के आरोप में ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आयी. साथ ही आवश्यक कार्रवाई के लिए खनन पदाधिकारियों को सूचना दी गई है. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. जोकीहाट थाना में भी तारण पुल के निकट से ट्रैक्टर पर बालू लदा खनन विभाग ने पकड़ा गया है. खनन विभाग ने जुर्माना भी ट्रैक्टर मालिकों पर लगाया है. वहीं महलगांव थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. बताया गया है कि ट्रैक्टर चालक बलुआ गांव का निवासी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










