आरएसएस ने नगर में किया पथ संचलन
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 22 Mar 2026 7:40 PM
डॉ केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धापूर्वक नमन किया.
फारबिसगंज. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह उत्सवों में से प्रथम उत्सव वर्ष प्रतिपदा रविवार को फारबिसगंज नगर में हर्षोल्लास व उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया. स्वयंसेवकों ने भारत माता का पूजन कर संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धापूर्वक नमन किया. कार्यक्रम के दौरान पूर्ण गणवेश में सुसज्जित स्वयंसेवकों ने घोष वादन के ताल पर नगर के विभिन्न मार्गों पर पथ संचलन किया. संचलन के माध्यम से नगरवासियों को हिंदू नववर्ष विक्रम संवत् के आगमन की शुभकामनाएं दी गईं. जिससे वातावरण में सांस्कृतिक चेतना व उत्सव का भाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर बिहार के सह प्रांत प्रचारक प्रवीर ने अपने उद्बोधन में वर्ष प्रतिपदा, अर्थात चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के विशेष महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसी पावन तिथि को ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की रचना की गई मानी जाती है. इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक सच्चिदानंद मेहता, पूर्णिया विभाग के सह विभाग कार्यवाह वीरेंद्र मेहता, जिला कार्यवाह ओम प्रकाश शर्मा, नगर कार्यवाह मंजीत मिश्रा समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










