राजद ने किया इफ्तार पार्टी का आयोजन
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 12 Mar 2026 7:39 PM
बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
अररिया. शहर के एक होटल में बुधवार की शाम राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सौजन्य से दावते इफ्तार का आयोजन किया गया. जिसने मुख्य अतिथि के रूप में राजद के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अली अशरफ फातमी शामिल हुए. इफ्तार पार्टी के आयोजन जिला राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजहर हुसैन के द्वारा किया गया. जिसमें जिला भर से आए राजद के नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या ने शामिल हुए. सभी ने एक साथ बैठकर सामूहिक इफ्तार किया. मौके पर प्रदेश राजद के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सह जिला राजद अध्यक्ष अविनाश आनंद, पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम, विधायक अविनाश मंगलम, पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष यादव, युवा राजद के जिलाध्यक्ष मो बसीर उद्दीन, राजद के वरिष्ठ नेता चंदन सिंह, मोहतासिम अख्तर, रूमी, मीर रज्जाक, साकिब नियाज़, पूर्व प्रमुख परवेज आलम, सादिक आलम चिंपू, राजद के प्रदेश महासचिव अरुण यादव ,वाहिद अंसारी ,अमित पूर्वे के अलावा बड़ी संख्या में राजद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए. इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अली अशरफ फातमी ने बताया 26 मार्च को पटना में राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा नव निर्वाचित राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का नागरिक अभिनंदन व सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा. जिसमें यहां से भी बड़ी संख्या में लोगों से पटना आने की अपील की. उन्होंने कहा कि राजद हमेशा से दबे कुचले कि आवाज बनकर व देश की सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ मजबूती से लड़ाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










