30 दिवसीय प्रशिक्षण कराने की मांग
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 07 Apr 2026 6:36 PM
पलासी में ग्राम रक्षा दल की बैठक का आयोजन
पलासी. प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को ग्राम रक्षा दल सदस्यों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सीता राम सरोज ने की. वहीं बैठक का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष सदानंद मांझी ने किया. बैठक में ग्राम रक्षा दल के सदस्यों का 30 दिवसीय प्रशिक्षण करवाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. बैठक में जिलाध्यक्ष ने बताया कि अन्य जिलों में भी ग्राम रक्षा दलों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रशिक्षण कराने के लिये एक मांग पत्र बीपीआरओ को सौंपा जाये. इसके बाद ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रखंड पंचायती राज कार्यालय में सभी सदस्यों को 30 दिवसीय प्रशिक्षण कराने के लिए एक मांग पत्र सौंपा. मौके पर सदानंद मांझी, राजेश मांझी, धीरेन मंडल, राज कुमारी देवी, मालती देवी, मदन कुमार मांझी, मोमिना, संजीव कुमार, कुंदन यादव, रिंकी देवी, मधु सूदन दास, सरिता देवी, उपा देवी सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










