स्कूल में रेणु के बेटे व पोती हुई सम्मानित

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 12 Apr 2026 7:42 PM

विज्ञापन

प्रबंधन के प्रति रेणु परिवार ने जताया आभार

विज्ञापन

अररिया. विद्या बिहार आवासीय विद्यालय पूर्णिया परोरा के वार्षिक अवार्ड शिरोमणि कार्यक्रम में स्कूल के सचिव राजेश मिश्रा व स्कूल के प्रधानाचार्य निखिल कुमार रंजन व स्कूल प्रबंधन की मौजूदगी में फणिश्वरनाथ रेणु के पुत्र दक्षिणेश्वर राय को बुके, शाॅल, भगवत गीता, पौधा व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. वे वहां अपनी बेटी दीक्षिता को मिलने वाले अवार्ड में बतौर अभिभावक शामिल होने गये थे. दक्षिणेश्वर राय ने बताया कि उन्हें स्कूल प्रशासन ने अपना विशिष्ट अतिथि बनाकर अभिभूत कर दिया. वहीं फणिश्वरनाथ रेणु के पौत्री व दक्षिणेश्वर राय की पुत्री दीक्षिता को फाईन आर्ट्स में बेस्ट लाइव पेंटिंग के लिए अवार्ड दिया गया है. श्री राय ने बताया कि बतौर अतिथि अन्य बच्चों के बाद जब अपनी ही बेटी को मेरे हाथों अवार्ड दिलाया गया तो वह यह पल मेरे लिए काफी भावुक कर देने वाला था. पूर्णियां के एडीएम राजकुमार गुप्ता, फाइनेंस विभाग बिहार सरकार के ओएसडी सुरज कुमार सिन्हा की मौजूदगी व उनके मोटीवेशनल भाषण से बच्चों में काफी खुशी देखने को मिली. स्कूल प्रशासन को रेणु परिवार की ओर से आत्मीय आभार व राजेश मिश्रा को भी बहुत-बहुत धन्यवाद. बता दें कि दीक्षिता को फाईन आर्ट्स में बेस्ट लाईव पेंटिंग के लिए अवार्ड दिया गया है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन