जिले को सर्वांगीण विकास प्रशासन की प्राथमिकता
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 22 Mar 2026 7:47 PM
जिले में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ बिहार दिवस का आयोजन
जिलावासियों को डीएम ने दी बिहार दिवस की बधाई अररिया. जिले में बिहार दिवस उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. मौके पर प्रशासनिक स्तर से जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. मुख्य कार्यक्रम टाउन हॉल में आयोजित किया गया. मुख्य समारोह के दौरान टाउन हॉल में विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक कार्यों की प्रदर्शनी लगायी गयी. जिलाधिकारी विनोद दूहन व उपस्थित अन्य अधिकारी व जन प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस मौके को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी विनोद दूहन ने जिलावासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि जिले में बिहार दिवस बड़े ही उत्साह व धूमधाम से मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार की ऐतिहासिक विरासत अत्यंत वैभवशाली रही है. यह भूमि सम्राट अशोक व भगवान बुद्ध की तपोभूमि रही है. जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करें व उसे प्राप्त करने के लिये पूरी मेहनत व समर्पण के साथ आगे बढ़ें. इससे पूर्व जिलाधिकारी व उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण किया. प्रदर्शनी में सामाजिक सुरक्षा कोषांग, बाल संरक्षण इकाई, आईसीडीएस, जीविका, अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, डीआरसीसी, स्वास्थ्य, कृषि, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन, परिवहन, उद्योग केंद्र, नगर परिषद, डीआरडीए, डेयरी, मत्स्य व पशुपालन, मद्य निषेध, ऊर्जा विभाग सहित कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गये थे. वहीं, बिहार दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी. बिहार दिवस के मौके पर आयोजित टाउन हॉल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में महताब आलम प्रथम, शम्स कमर द्वितीय, आसना राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इसी तरह मौके पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में अररिया कॉलेज अररिया प्रथम, कला केंद्र अररिया दूसरे व प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल अररिया तीसरे स्थान पर रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










