रामनवमी रथयात्रा की तैयारी जोरों पर
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 19 Mar 2026 6:30 PM
शहर में भगवा झंडा लगाने का कार्य शुरू
फारबिसगंज. आगामी 26 मार्च गुरुवार को फारबिसगंज के धर्मशाला चौक से 11वां वर्ष श्री रामनवमी रथ यात्रा निकलने जा रही है. जिनको लेकर रथ यात्रा संचालन समिति के सदस्यों के द्वारा रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. शहर में चारों ओर भगवा झंडा लगाने का कार्य शुरू हो चुका है. झंडा लगाने के दौरान रथयात्रा कार्यक्रम के अध्यक्ष विजय प्रकाश व उपाध्यक्ष ने बताया कि जिस रूट से रथयात्रा नगर भ्रमण के लिए निकलती है पूरे रूट में भगवा झंडा से शहर को सजाया जा रहा है. ताकि शहर भगवा में हो सकें. उन्होंने बताया कि प्रभु श्री राम की कार्य में समस्त कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से दिन रात मेहनत करते हैं. काफी उमंग के साथ कार्यकर्ता रथ यात्रा को सफल बनाने में लगे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










