मधुबनी में महाविष्णु यज्ञ को लेकर तैयारी पूरी
Updated at : 19 Mar 2026 9:31 PM (IST)
विज्ञापन

आज निकाली जायेगी भव्य कलश यात्रा
विज्ञापन
कुर्साकांटा. लैलोखर पंचायत के मधुबनी में आयोजित श्री श्री 1008 महा विष्णु यज्ञ को लेकर तैयारी पूरी हो गयी. आयोजक समिति के अनुसार महा विष्णु यज्ञ को लेकर शुक्रवार को सुबह गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली जाएगी. भव्य शोभा कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकल कर सीमा सड़क के रास्ते ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम जायेगी. सुंदरनाथ धाम स्थित शिवगंगा में जल भरकर कलश यात्री यज्ञ स्थल पहुंचेंगे. बताया कि भव्य शोभा कलश यात्रा में लगभग एक हजार कलश यात्री भाग लेंगे. इधर महा विष्णु यज्ञ स्थल पर मूर्तिकारों की प्रतिमा निर्माण में कलाकारी देखते ही बन रही है. यज्ञ स्थल का वातावरण भक्तिमय बना रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




