ePaper

जलसा में देश के अमन व शांति के लिए मांगी दुआएं

Updated at : 18 May 2025 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
जलसा में देश के अमन व शांति के लिए मांगी दुआएं

नरपतगंज नगर पंचायत वार्ड 08 बेलाल मस्जिद में मदरसा जमीयतुल कासिम दारुल उलूम-इल-इस्लामिया (मधुबनी) के तरफ से एक दिवसीय जलसा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

नरपतगंज. नरपतगंज नगर पंचायत वार्ड 08 बेलाल मस्जिद में मदरसा जमीयतुल कासिम दारुल उलूम-इल-इस्लामिया (मधुबनी) के तरफ से एक दिवसीय जलसा का आयोजन किया गया. जलसा के दौरान मौलाना अंसार ने अपनी तकरीर में कहा कि इस देश में हम सबको हमेशा भाईचारा बनाएं रखना चाहिए. जब भी देश पर कोई आपदा हो तो हम सब एक होकर देश के लिए आगे बढ़े. मौके पर मौलाना हकीम साहब ऐलान किया कि अगर देश की मजबूती चाहते हैं तो अपने बच्चों को शिक्षा व तालीम से जोड़े. वहीं सभी लोगों ने एक साथ मिलकर देश की अमन व शांति बहाल को लेकर दुआ भी की गयी. मौके पर हजरत मौलाना, मुफ्ती अंसार साहब, हजरत मौलाना अकिल साहब, पूर्व मुखिया नजीर साहब, गोखलापुर पंचायत के व सरपंच सह सरपंच संघ प्रखंड अध्यक्ष तौहीद आलम, समाज सेवी खालिद, कांग्रेस के नगर प्रखंड अध्यक्ष शाहनवाज आलम, समाजसेवी जसीम खान, आदि आलिमेदीन सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन