वेतन निर्धारण प्रारंभ करने की अनुमति मिली, डीपीओ से मिला शिक्षक संघ का शिष्टमंडल

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 23 May 2025 7:44 PM

विज्ञापन

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ का एक शिष्टमंडल डीपीओ (स्थापना), अररिया से मिलकर विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण शीघ्र प्रारंभ करने के लिए ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

अररिया. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ का एक शिष्टमंडल डीपीओ (स्थापना), अररिया से मिलकर विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण शीघ्र प्रारंभ करने के लिए ज्ञापन सौंपा. अध्यक्ष ने बताया कि जिले के शिक्षक पूरी तन्मयता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं, लेकिन हमेशा किसी न किसी कारण से शिक्षक परेशान भी रहते हैं. मालूम हो कि विभागीय आदेश के आलोक में सक्षमता परीक्षा सफल होकर बने विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण नहीं होने से वैसे शिक्षक आर्थिक व मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं. क्योंकि उनका मूल वेतन केवल 25000 मानकर भुगतान किया जा रहा है. जिससे उनको प्राप्त होनेवाला वेतन काफी घट गया है. इस कारण शिक्षकों में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है. डीपीओ स्थापना रवि रंजन अररिया ने संघ के अनुरोध को स्वीकार किया व वेतन निर्धारण प्रारंभ करने का आदेश दे दिया. उन्होंने ये भी सुनिश्चित किया कि 01/01/2025 को इंक्रीमेंट मिलेगा व अगली वार्षिक वेतन वृद्धि 01/01/2026 होगी. इस शिष्टमंडल में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मो जाफर रहमानी, जिला प्रधान सचिव अजीत कुमार सिंह, गंगा प्रसाद मुखिया,राजेश कुमार सिंह, शाहनवाज आलम, मो याह्या, मो तारिक मंसूर,सना नवेद सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन