कारा परिसर, शौचालय व नालों की सफाई पर दें ध्यान

Published at :20 Feb 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
कारा परिसर, शौचालय व नालों की सफाई पर दें ध्यान

डीएलएसए सेक्रेटरी ने मंडल कारा का किया निरीक्षण

विज्ञापन

-5- प्रतिनिधि, अररिया गुरुवार को न्यायमंडल अररिया के प्रिंसिपल जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय के दिशा निर्देश पर अवर न्यायाधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने मंडल कारा अररिया का निरीक्षण कर बंदियों से रूबरू हुए. इस निरीक्षण में सेक्रेटरी के साथ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सहायक सह जेल विजिटिंग अधिवक्ता अरुणेश गौरव भी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान डीएलएसए सेक्रेटरी श्री श्रीवास्तव ने मंडल कारा अररिया में काराधीन बंदियों से रूबरू हो उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में पूछताछ की. निरीक्षण के दौरान बंदियों के रहने के सभी वार्ड, वासरुम, सभी वार्डों में पानी की उपलब्धता, कारा अस्पताल, कारागत बंदियों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाएं, मुलाकाती कक्ष, भोजनालय, महिला वार्ड, महिलाओं व उनके साथ रहने वाले बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं, बंदियों के अध्ययन-अध्यापन का कार्य इत्यादि का निरीक्षण किया. सचिव ने कारा परिसर, शौचालयों, सभी वार्डों व नालों के साफ-सफाई के लिए कारा सहायक अधीक्षक को व्यक्तिगत रूप से ध्यान देने के लिए निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि जेल लीगल एड क्लिनिक के माध्यम से आवश्यकतानुसार सभी कारागत बंदियों को लीगल एड अधिवक्ता उपलब्ध करवाया जाता है. कारागत बंदियों की समस्याओं का समाधान किया जाता है. डीएलएसए सेक्रेटरी श्री श्रीवास्तव ने सभी काराधीन बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया की और से विधिक सहायता सुनिश्चित करवाने के लिए निर्देश दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन