रुपये नहीं देने पर परवेज की कर दी गोली मारकर हत्या
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 01 Jun 2026 5:53 PM
सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का हुआ था गठन
हत्याकांड का चार घंटे में खुलासा, नाबालिग गिरफ्तार, हथियार बरामद
मो परवेज आलम को उसके एक रिश्तेदार ने ही मारी थी गोली
अररिया. नगर थाना क्षेत्र के बांसबाड़ी पंचायत स्थित बलुआ गांव वार्ड संख्या 04 में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज चार घंटे में खुलासा कर लिया है. गत रविवार 31 मई की शाम साढ़े 06 बजे मो परवेज आलम पिता अब्दुल बारिक को उसके जान पहचान के रिश्तेदार ने ही गोली मारकर हत्या कर थी. गोली लगने के बाद उनके परिजनों द्वारा उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. घटना की सूचना मिलते ही अररिया नगर थाना में कांड संख्या 290/26 दर्ज किया गया. मामले में बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 103(1), 303(2), 3(5) और 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ.
सुलझ गयी हत्या की गुत्थी
एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी. टीम ने तकनीकी अनुसंधान व मानवीय सूत्रों की मदद से कांड दर्ज होने के सिर्फ 04 घंटे के अंदर वारदात का खुलासा कर दिया. पुलिस ने हत्या में शामिल एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार, एक मैगजीन, 7.65 एमएम के 02 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. घटनास्थल से फायर किया गया एक खोखा भी बरामद हुआ है. इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में नगर थानाध्यक्ष पुनि मनीष कुमार रजक, पुअनि जितेंद्र प्रसाद, अमित कुमार, विकास कुमार, राजनारायण यादव, रामलखन चौधरी व थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे.आगे की कार्रवाई जारी, पुलिस टीम को किया जायेगा पुरस्कृत : एसपी
एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कांड का उद्भेदन हो चुका है. फिलहाल अन्य बिंदुओं पर अनुसंधान जारी है. आरोपित ने मृतक से रुपये की मांग की थी. इसी में मना करने पर आरोपित ने मो परवेज पर गोली चला दी, जो उसकी कनपटी में लगी और मौत हो गयी है. एसपी ने कहा कि कांड का उद्भेदन करने वाले टीम को पुरस्कृत किया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










