फरार अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 01 Jun 2026 6:20 PM

विज्ञापन

न्यायालय के आदेश की अवहेलना पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन

न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त के विरुद्ध भरगामा थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसके घर की कुर्की-जब्ती की. न्यायालय के निर्देश पर की गयी इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत संपत्तियों का सूचीकरण कर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं.

भरगामा. न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसके घर की कुर्की-जब्ती की. यह कार्रवाई भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत पैकपार पंचायत के वार्ड संख्या-5 निवासी बीवी कुरेशा, पति अब्दुल गफूर के घर पर की गयी. जानकारी अनुसार माननीय न्यायालय द्वारा जारी आदेश के बावजूद अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था व न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था. इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर भरगामा थाना पुलिस ने विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए उसके घर पर कुर्की-जब्ती की.

उपस्थित नहीं होने पर आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देशन में संपन्न इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए घर की चल-अचल संपत्तियों का सूचीकरण कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी ताकि न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके. कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में एसआइ नितेश सिंह, एएसआइ वकील राम सहित सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन