ePaper

कम्यूनिटी पार्टिसिपेशन प्रोग्राम का आयोजन

Updated at : 21 Dec 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
कम्यूनिटी पार्टिसिपेशन प्रोग्राम का आयोजन

केरल की छात्राओं ने सामुदायिक गीत प्रस्तुत किया

विज्ञापन

अररिया. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अररिया में शनिवार को कम्यूनिटी पार्टिसिपेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के सभी छात्र- छात्राओं, अभिभावकों सहित सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी की उपस्थिति में सामुदायिक भागीदारी के साथ कार्यक्रम संपन्न कराया गया. यह शिक्षा, स्वास्थ्य व समाजिक कल्याण के मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने, स्कूल-समुदाय को मजबूत करने व समुदाय को सशक्त बनाने के लिए होता है. ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके. इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के मूर्तिकार कला शिक्षक राजेश कुमार ने किया. कम्यूनिटी पार्टिसिपेशन प्रोग्राम की शुरूआत विद्यालय की प्रव्रजन पर आयी केरल की छात्राओं ने सामुदायिक गीत प्रस्तुत किया. विद्यालय के शिक्षक एसके झा, एमएम रहमान ने सभी को संबोधित किया. कक्षा नौवीं के छात्र ओजैर शाहीद व कुमार दिव्यम ने भी इस अवसर पर अपना मंतव्य प्रस्तुत किया. इस अवसर पर विद्यालय द्वारा बच्चों को गिफ्ट भी दिया गया. विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आज सामुदायिक भागीदारी कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों, अभिभावकों व शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के बीच सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण प्रयास किया गया है. नवोदय विद्यालय समिति के निर्देशानुसार इस सामुदायिक का लक्ष्य लोगों को निष्क्रिय लाभार्थियों से सक्रिय भागीदार बनाना है. जिससे एक मजबूत, स्वस्थ व अधिक जागरूक समाज का निर्माण हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन