किसान सहकारी चौपाल व नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Published at :20 Feb 2025 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
किसान सहकारी चौपाल व नुक्कड़ नाटक का आयोजन

योजनाओं के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन

1- प्रतिनिधि, भरगामा

भरगामा पैक्स व बीरनगर पूरब पैक्स में सहकारिता विभाग के तत्वावधान में किसान सहकारी चौपाल व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान रेणु संस्कृति मंच के द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. जिसमें किसानों को सहकारी समितियों, कृषि ऋण, बीज-उर्वरक आपूर्ति, विपणन सहायता व अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया. नाटक के कलाकारों ने रोचक व व्यावहारिक ढंग से बताया कि सहकारिता मॉडल के तहत किसान कैसे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकते हैं व कृषि कार्यों में अधिक उत्पादन कर सकते हैं. इस आयोजन में सैकड़ों किसान व ग्रामीण उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों व अधिकारियों ने किसानों को बताया कि सहकारिता के माध्यम से वे कृषि लागत में कमी, उत्पादकता में वृद्धि व विपणन में सहूलियत प्राप्त कर सकते हैं. सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पैक्स (प्राथमिक कृषि सहकारी समिति) के लाभ, कृषि यंत्रीकरण योजना, जैविक खेती प्रोत्साहन योजना सहित कई सरकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की. मौके पर पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार, पैक्स अध्यक्ष देशराज मंडल सहित दर्जनों किसान मौजूद थे.

———-

भूमि सर्वे में जागरूकता बढ़ाने को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

सिकटी. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार के तत्वावधान में बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण के संदर्भ में रैयतों व आमजनों को दी जा रही विभागीय सुविधाओं के प्रति जागरूकता प्रदान करने के लिए कला जत्था के कलाकारों द्वारा नुक्कड नाटक के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जा रहा है. इस क्रम में गुरुवार को काला जत्था द्वारा प्रखंड के बरदाहा पंचायत के ब्राह्मण बस्ती बरदाहा स्थित काली मंदिर परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विशेष भूमि सर्वेक्षण पर छोटी से छोटी व बड़ी से बड़ी जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया. नुक्कड़ नाटक दल प्रमुख विकास कुमार, ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय सहित 06 जगहों पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को जागरूक किया गया. पंचायत मुरारीपुर, बोकंतरी, डेढुआ बरदाहा व बेंगा में लोगी को नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया. कला जत्था में शामिल कलाकर दिलीप कुमार, सोनी कुमारी, ओम प्रकाश यादव,हमेंत कुमार, अर्जुन कुमार, सदानंद मंडल, फुलेश्वर मंडल, डोमन यादव बीरेंद्र ऋषिदेव, शामिल थे जबकिं ग्रामीण अरुण झा, कन्हैया झा, कमल मिश्रा, सतीश ठाकुर, विश्वनाथ ठाकुर गोलोक झा सहित दर्जनों महिलाएं व पुरुष मौके पर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन