स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 12 Mar 2026 6:27 PM
दवा का भी किया वितरण
फारबिसगंज. फारबिसगंज नगर परिषद कार्यालय परिसर में कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती ने शिविर का उद्घाटन किया. इस मौके पर मौजूद पीएचसी के चिकित्सक डॉ सीता कुमारी, एएनएम मनीषा कुमारी, कमलेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने शिविर में नगर परिषद के कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सीय परामर्श दिया साथ ही आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया. शिविर में मौजूद चिकित्सकों की टीम ने कर्मचारियों का ब्लड प्रेशर सहित सामान्य स्वास्थ्य की जांच की. जांच के बाद कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिये. इस दौरान बड़ी संख्या में नगर परिषद के कर्मचारियों ने उपस्थित होकर अपनी स्वास्थ्य की जांच करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










