एक कर्मी एक दिन में 100 लाभुकों का बनायेंगे आयुष्मान कार्ड
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 25 May 2025 8:18 PM
बीडीओ ने विकास मित्र व ग्राम कचहरी सचिवों के साथ की बैठक
-20- प्रतिनिधि, फारबिसगंज प्रखंड सभा भवन में रविवार को बीडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र के विकास मित्र व ग्राम कचहरी सचिवों की बैठक आयोजित की गयी. इसमें में मुख्य सचिव बिहार सरकार पटना के पत्रांक 1103 दिनांक 19 मई 2025 के आलोक में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर 26 मई से 28 मई तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय विशेष अभियान की सफलता पर विस्तृत चर्चा की गयी. मौके पर बीडीओ ने मौजूद सभी कर्मियों से कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने को ले कर आयोजित होने वाले इस विशेष अभियान के दौरान प्रत्येक कर्मी को एक दिन में एक सौ पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाना है. ये आयुष्मान कार्ड का निर्माण सभी कर्मी अपने अपने मोबाईल से आईडी बना कर करेंगे. बैठक में बीडीओ संजय कुमार के अलावा ग्राम कचहरी सचिवों, विकास मित्रों में गौरव कुमार, कृष्ण कुमार गोपाल, अजय कुमार गुप्ता, रितम कुमारी, मो जफर आलम, मो सरफराज आलम, तारा रानी, पंकज मरिक, रंजू कुमारी, विद्यानंद ऋषिदेव, कविता देवी, उदयचंद पासवान, प्रमोद राम, पंकज साह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










