कुख्यात अपराधी डेविड गिरफ्तार
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 11 Apr 2026 7:54 PM
करता था जाली नोट का कारोबार
अररिया.जाली नोट का गोरखधंधा करने वाला सहित सीबीआइ बैंक शाखा गैरकी का शटर काटकर अंदर घुसकर लूटने का प्रयास करने वाला जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल अंतरजिला अपराधी में शुमार डेविड उर्फ गुलाब उर्फ लालू पुलिस के हत्थे चढ़ गया. जब वह आगामी आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने की फिराक में था. इसी दौरान पुलिस को भनक लगने के बाद उसे गिरफ्तार किया है. जिसमें प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर एसपी जितेंद्र कुमार ने इसकी जानकारी दी. जिसमें गत 10 अप्रैल को उनके निर्देश पर जोकीहाट व महलगांव थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित कर प्राप्त सूचना के आधार पर जिले के टॉप 10 कुख्यात अपराधी मो डेविड उर्फ गुलाब उर्फ लालू को गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने बताया कि डेविड जिले में अन्य घटना को अंजाम दिये जाने की फिराक में थे. इसी क्रम में पुलिस द्वारा जोकीहाट के महलगांव थाना स्थित चिरह वार्ड संख्या 03 निवासी मो डेविड उर्फ गुलाब उर्फ लालू पिता मो मोअज्जम की गिरफ्तारी की गयी है. अपराधी डेविड पर जोकीहाट थाना में 03, महलगांव थाना में 04, किशनगंज जिला अंतर्गत विशनपुर थाना में एक सहित जिला यातायात थाना में एक कुल नौ कांड दर्ज हैं. इस गिरफ्तारी में जोकीहाट थानाध्यक्ष पुनि राजीव कुमार झा, महलगांव थानाध्यक्ष पुअनि ब्रजेश कुमार व पुअनि राजू कुमार सहित जोकीहाट थाना के पुअनि रजनीकांत, पुअनि पंकज कुमार, गृह रक्षक विनय कुमार यादव व निरंजन कुमार साह शामिल थे.12 ——– लूटी गयी मोबाइल के साथ दो अपराधी गिरफ्तार अररिया. पलासी थाना क्षेत्र के भीखा गांव स्थित बगीचा के पास गत 27 फरवरी को तीन अज्ञात अपराधियों द्वारा लूटकांड की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसमें पलासी थाना क्षेत्र के भतौजा वार्ड संख्या 02 निवासी पप्पु कुमार यादव (25) पिता दिलीप यादव का बाइक रोककर उनके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल सहित 08 हजार रुपये लूटकर भाग गये थे. उक्त लूटकांड में पलासी थाना कांड संख्या 83/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए दो अपराधी की गिरफ्तारी की गई है. एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि उक्त कांड का सफल उद्भेदन के लिए सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. गठित टीम द्वारा कांड का सफल उद्भेदन करते हुए कांड में शामिल दो अपराधी क्रमशः पलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत मजलीसपुर वार्ड संख्या 06 निवासी प्रेम कुमार (22) पिता बीरेंद्र मंडल व देवेंद्र कुमार उर्फ देव कुमार मंडल (23) पिता विनोद मंडल को गिरफ्तार किया गया है. दोनों अपराधी के पास से घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या बीआर 38एजे 6468 व लूटी गई मोबाइल सहित लूट की राशि में से 03 हजार रुपये भी बरामद किया गया है. इस गिरफ्तारी में पलासी थानाध्यक्ष पुनि मिथिलेश कुमार, डीआईयू टीम सहित थाना में प्रतिनियुक्त सशस्त्र बल शामिल थे.39
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










