हरदार पैक्स के नवनिर्वाचित सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 03 Apr 2026 7:53 PM

विज्ञापन

बीडीओ ने कहा, इस्तीफा से संबंधित आवेदन डीसीओ को भेजा जायेगा

विज्ञापन

सदस्यों ने पैक्स चेयरमैन की कार्यशैली के प्रति व्यक्त की नाराजगी जोकीहाट. प्रखंड अंतर्गत हरदार पंचायत में पैक्स चुनाव के 15 दिन बाद हीं सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है. सभी सदस्यों ने अपना लिखित त्यागपत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गेश कुमार को सौंपा है. सदस्यों ने पैक्स चेयरमैन जकरिया उर्फ मुन्ना की कार्यशैली के प्रति नाराजगी को इस्तीफे का मुख्य कारण बताया है. लेकिन आवेदन में कारण का उल्लेख नहीं है. कार्यशैली व आपसी तालमेल को लेकर असंतोष की बात सामने आ रही है. इस संबंध में बीडीओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने अपना त्यागपत्र सौंप दिया है जिसे आगे की प्रक्रिया के लिये डीसीओ अररिया को भेजा जा रहा है. बीडीओ को दिए सामुहिक इस्तीफा में जिन कार्यकारिणी सदस्यों के नाम हैं, उनमें मो सोहराब, शहनाज पति वसीक, मो अय्यूब, आसमां खातून पति सईदुर्रहमान, रईसुद्दीन, अबुजफर, उमेश रजक, बीबी केरावन पति मुख्तार शामिल हैं. ज्ञात हो कि पैक्स चुनाव की प्रक्रिया विगत 19 मार्च को हीं संपन्न हुई है. इतने कम समय में इस तरह का सामूहिक इस्तीफा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन