नौ मई को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 08 Apr 2026 8:20 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर हुई बैठक
अररिया. आगामी 09 मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय ने की. इस दौरान लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निष्पादन की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गयी. इस वर्ष का दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर आगामी 09 मई को न्यायमंडल अररिया के परिसर में लगेगा. इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है. यह बातें बुधवार को प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय ने कही है. अपने प्रकोष्ठ में आयोजित डीजे डिविजन व सीजेएम डिविजन से जुड़े न्यायिक पदाधिकारियों संग बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला जज ने कहा कि इस बार न्यायमंडल अररिया बिहार में टॉप 10 में शामिल हो, इसके लिए हम सबों को अभी से ही एकजुटता का परिचय देना होगा. नालसा नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में जिला जज ने उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारीगण को निर्देशित किया है कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक सुलहनीय वादों में नोटिस करना है. इसके लिए उन्होंने सीजेएम डिविजन से जुड़े तमाम कार्यालय सहायकों को विशेष रूप से निर्देश देने की बात कही. कहा कि कंपाउंडेबल धाराओं में ही पक्षकारों को नोटिस निर्गत करना न्यायोचित है. ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के सुलहनीय वादों का निपटारा पक्षकारों की मौजूदगी में उनकी सहमति व आपसी रजामंदी से हो सके. मौके पर फैमिली जज अविनाश कुमार, एडीजे 01 विनीत कुमार सिंह, एडीजे 04 अमरेंद्र श्रीवास्तव, उत्पाद न्यायाधीश 01 शेफाली नारायण, सीजेएम अमरेंद्र प्रसाद, एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, फारबिसगंज अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के सब जज प्रथम दीपक कुमार, एसीजेएम 01 जूली कुमारी, एसडीजेएम पार्थ, जेएम प्रतीक सागर, जेएम प्रणव कुमार, जेएम कल्पना भारती, जेएम संतोष कुमार, जेएम मासूम ख़नम, जेएम मो गुलाम रसूल, जेएम रणधीर कुमार, जेएम विक्की कुमार, जेएम शिवम प्रताप सिंह, फारबिसगंज अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के मुंसिफ सुमित कुमार सुमन, जेएम नेहा कुमारी, प्रशिक्षु सिविल जज क्रमशः सौम्या सिन्हा व हर्ष चौधरी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










